Breaking

Showing posts with label चप्पल वालो को पद्मश्री कैसे ?. Show all posts
Showing posts with label चप्पल वालो को पद्मश्री कैसे ?. Show all posts

Monday, March 18, 2019

March 18, 2019

चप्पल वालो को पद्मश्री कैसे ? समय बदला या सरकार |

चप्पल वालो को पद्मश्री कैसे ? समय बदला या सरकार | 

पद्मश्री भारत देश का चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार है | 1954 से लेकर अभी तक कुल 2336 लोगो को ये सम्मान दिया जा चूका है | ये पुरस्कार समाज सेवा , खेल , चिकित्सा , विज्ञान ,साहित्य , कला , शिक्षा और विशेष क्षेत्र में उत्कृष योगदान के लिए दिया जाता है | हाल ही मार्च 2019 में दिए गए पद्मश्री पुरस्कार थोड़े अलग लोगो को मिले | पैरो में चप्पल पहने इन लोगो को ये पुरस्कार कैसे मिला होगा ?  


चप्पल वालो को पद्मश्री कैसे ? समय बदला या सरकार |

चुनाव के समय ज्यादा लोगो को पद्मश्री दिया जाता है ?

यदि हम पद्मश्री पाने वाले लोगो की लिस्ट और दिनांक पर ध्यान दे तो पता चलता है की चुनावी माहौल में दूसरे दिनों के मुकाबले ज्यादा पद्मश्री पुरस्कार दिए गए | ऐसे में ये पूछा जाना कतई गलत नहीं कहा जा सकता की क्या ये चुनावी चाल तो नहीं है ? मौजूदा सरकार हो या पिछली सरकार सब ने यही किया है | पर क्या लोगो के चयन में कोई बदलाव आया है ?

सरकार अपने चेहतो को देती है पद्मश्री पुरस्कार ?

 यदि पद्मश्री अवॉर्ड में सरकार की भूमिका की बात करे तो साफ़ तौर से देखा जा सकता है की कैसे राजनीती इस पुरस्कार को भी प्रभावित करती है | महाराष्ट्र , दिल्ली, तमिलनाडु , केरला और कर्नाटक इन पाँच राज्यों को 2000 से 2019 के बिच सबसे ज्यादा पद्मश्री मिले है | यदि आंकड़ों की बात करे तो लगभग 50 % पद्मश्री इन्ही पाँच राज्यों खाते में गए है | इस बात से भी विमुख नहीं होना चाहिए की लोगो के चयन में भी सरकार का हस्तक्षेप होता ही है | 

कुछ सालो में चयनित लोग अलग कैसे दिख रहे है ?

कहा जाता है की आज कल सरकार उन्हें ही पुरस्कार या लाभ देती है जो उनकी तारीफ करे या उनके लिए कुछ करे | पर हाल ही में जिन लोगो को पद्मश्री मिले है उन्हें देख कर ऐसा प्रतीत बिल्कुल नहीं होता है | जिन लोगो को पद्मश्री मिला है उन्हें देखकर ऐसा कतई प्रतीत नहीं होता की वो किसी अमीर घर से है | सादगी उनके कपड़ो से नहीं वरन उनके आचरण से झलकती है | 

सरकार बदलते ही चयन बदल गए | पहले और अब की तुलना करे तो आपको बहुत अंतर देखने को मिलता है | जो लोग तन-मन से देश हित में लगे है , वही पद्मश्री के असली हकदार है | पहले केवल चाटुकार (सभी नहीं) लोगों को कई बड़े पुरस्कार और बड़ी सुविधाएं दी जाती थी | यदि बात करे आंकड़ों की तो केवल 10% के आस पास ऐसे लोग रहे है जो वाकई इन पुरस्कार के हकदार थे | बाकि लोग कौन रहे होंगे ये हम पहले  ही बता चुके है | मोदी सरकार में यदि असली हक़दारो को सम्मान मिलता है तो ये एक उपलब्धि कही जानी चाहिए | 

कई लोग पूरी जिंदगी देश सेवा में तल्लीन रहते है पर उनकी सुध कोई भी नेता नहीं लेना चाहता है | इसका एक कारण भी है | सरकार केवल उन्ही लोगो का पक्ष लेगी जो उनकी गुण-गाथा गाते हो | इसमें चाहे बड़े-बड़े बुद्धिजीवी हो या पत्रकार हो |

चप्पल वालो को पद्मश्री मिलना वाकई एक बड़ी बात है | यँहा चप्पल वालो का सीधा अर्थ उन लोगों से है जो दिखने में बिलकुल साधारण है पर प्रतिभा के धनी है | भले नेताओ ने इनको नकारा हो पर अब शायद इन्हे वो सम्मान मिलेगा जिनके ये हकदार है |     

कैसे प्रोटोकॉल टूट गया ?

जैसा की सभी को पता है की राष्ट्रपति देश का पहला और सबसे बड़ा नागरिक होता है | राष्ट्रपति के कुछ प्रोटोकॉल होते है जिनको सबको मानना पड़ता है | अक्सर इन प्रोटोकॉल्स को तोड़ा नहीं जा सकता है | पर 106 साल की साल्लुमारदा थिमक्का को जब राष्ट्रपति ने कैमरे की तरफ मुड़ने को बोले तो उन्होंने अपना हाथ राष्ट्रपति के सिर पर रख दिया , आशीर्वाद देने के लिए | ऐसा कभी देखने को नहीं मिला | प्रोटोकॉल टुटा तो सही पर वँहा मौजूद लोग हँस पड़े |   

नोट :- यदि किसी सज्जन को यह लेख अच्छा नहीं लगा हो तो नीचे लिंक पर क्लिक करे और जानिए कुछ खास चीज़ जिसकी जरुरत आपको आगामी जीवन में महसूस होगी | 

➤➤ Click Here