सनी देओल का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया , लोगो ने दिखाया आइना 🔥🔥
ढाई किलो का हाथ जिस पर पड़ता है वो उठता नहीं बल्कि उठ जाता है | सनी देओल की फिल्म का ये डायलॉग आपने जरूर सुना होगा | ऐसा ही इस बार कवी कुमार विश्वास के साथ सनी देओल के फैंस ने कर दिया | हाल ही बीजेपी ज्वाइन करने वाले सनी पाजी ने बीकानेर में रैली की थी जो की काफी सफल मानी गई | इसी को देखते हुए सनी पाजी को गुरुदासपुर से टिकट दिया गया | लेकिन कवी कुमार विश्वास ने इसपर चुटकी लेते हुए ऐसा तंज कसा की काफी लोग खफा गए | देखिये कुमार का ट्वीट..
कुमार ने ट्वीट किया की -
"बीकानेर से धर्मेंद्र जी और मथुरा से हेमा जी ने संसद पहुँचकर जैसे हमारा लोकतंत्र मज़बूत किया, वैसे ही अपनी अंतिम फ़िल्म “भाईसाहब” के बाद गुरुदासपुर से लोकतंत्र मज़बूत करने के लिए सन्नी दयोल संसद जाने हेतु चुनाव में उतरें हैं ! हम और हमारा “लोकतंत्र” शायद यही डिज़र्व भी करते है


लोगो ने दिया मुहतोड़ जवाब -
जब कुमार ने तंज कसा तो लोग भी कहा पीछे रहने वाले थे , उन्होंने भी कुमार को आड़े हाथ ले लिया | काफी खरी-खरी सुनाई गई | देखिये एक यूजर का ट्वीट -
Raj Anand एक यूजर ने कुछ ऐसा कहा -
आप भी तो आम आदमी पार्टी से अमेठी मे लोकतंत्र मजबूत करने गए थे मगर अफसोस वहा की जनता ने आपको 2 टके के गवइया से ज्यादा कुछ नहीं समझा. शायद आप यही डिज़र्व भी करते है



कुमार लोगो को करने लगे ब्लॉक
कुमार विश्वास ट्विटर पर काफी सक्रीय रहते है | जैसे ही उन्होंने सनी देओल के बारे में ट्वीट किया , जनता ने भी जवाब देना शुरू कर दिया | कुछ जवाब ऐसे थे की कुमार विश्वास हजम नहीं कर पाए | उन्होंने लोगो को ब्लॉक करना शुरू कर दिया | देखते ही देखते कुमार ने काफी लोगो को ब्लॉक कर दिया |
जरा ऐसे देखे -
विश्वास जी से को यदि ये सब हजम नहीं होता तो उन्हें ऐसा बोलना भी नहीं चाहिए | खेर उच्च कोटि के वक्ता है , उनकी बातो का जवाब हर किसी के पास होता नहीं | पर ये जनता है सब समझती है | जनता को हल्के में कभी नहीं लेना चाहिए |
आपके विचार निचे कमेंट में जरूर लिखे |
No comments:
Post a Comment